सार :
देश में प्री मॉनसून बारिश का दौर शुरू हो गया है। कई राज्यों में भीषण गर्मी से तो राहत मिल गई है लेकिन उमस ने जीना मुश्किल कर दिया है। एक बार फिर से तापमान बढ़ता नज़र आ रहा है। देश के कुछ हिस्सों में तो तापमान बढ़ने के साथ साथ गर्म लपटें चलने की खबर तक सामने आई है। बीते कुछ दिनों से अंचल में हल्की हल्की बारिश देखी गई जिससे लू का प्रभाव ख़त्म हो गया था। लेकिन जैसे ही बारिश थमी गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।
विस्तार :
देश में कई राज्यों में फिर से गर्मी वापस आ गई है। बीते सप्ताह हुई बारिश से मौसम मे मिठास घुल गई और तापमान सामान्य हो गया था लेकिन जैसे ही बारिश थमी गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। रात और सुबह के समय मौसम अच्छा रहता है और दोपहर को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उमस से हालत खस्ता हो रही है ,अब देश के इन राज्यों में मॉनसून के आने का इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि तापमान बढ़ने से कुछ क्षेत्रों में लू की चेतावनी जारी की गई है, ऐसा अनुमान है कि तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज 16 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का असर देखने को मिल सकता है. कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट :
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की सक्रियता और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त असर से कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी है। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं असम और मेघालय में भी मॉनसूनी गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मॉनसून की सक्रियता के चलते केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण-गोवा और पूर्वोत्तर भारत में अच्छी बारिश जारी रहने की संभावना है। केरल समेत कई हिस्सों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम समेत आसपास बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी।
उमस से राहत बुरी, मॉनसून का इंतजार :
देश में दो विपरीत मौसम देखे जा रहे हैं। कहीं उमस और गर्मी लौट आई है तो कहीं बारिश की गतिविधियां जारी है और मौसम सुहावना हो गया है। उत्तर भारत के कई राज्यों और मध्य भारत समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी देखी जा रही है। यहां एक बार फिर से गर्मी वापस आ गई है जिससे तापमान में वृद्धि हुई है। अब देश वासी मॉनसून आने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि देश में मॉनसून केरल के रास्ते एंट्री लेता है। केरल में मानसून की आधिकारिक एंट्री की घोषणा बीते दिन 4 जून को कर दी है। इसी के साथ उत्तर भारत का मौसम भी बदल चुका है। अगर हम पूरे देश में मॉनसून के कवर होने की बात करें तो 5 से 8 जुलाई तक यह देश के सभी हिस्सों को कवर कर लेगा। ओर फिर अगस्त तक यह बारिश का दौर देखा जाएगा।
