सार :

भारत में एक ओर मॉनसून के आगमन से दक्षिण हिस्से बारिश से सराबोर हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उत्तर पाश्चिम भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हैं जिससे बारिश के हालात बने हुए हैं लेकिन कुछ राज्य ऐसे है जहां अभी भी गर्मी और उमस से बुरा हाल है और मॉनसून का इंतजार किया जा रहा है। आईए जानते हैं मौसम अपडेट विस्तार पूर्वक।

विस्तार :

देश में दक्षिण भारत में मॉनसून के आने से राहत मिली है और यह लगातार आगे भी बढ़ रहा है परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। लेकिन मध्य भारत समेत गुजरात राजस्थान आदि राज्यों में मॉनसून का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। यहां अभी भी गर्मी का तांडव जारी है उमस से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। बता दें कि इन राज्यों में प्री मॉनसून बारिश ने गर्मी से राहत मिली है। लेकिन बारिश थमते ही उमस ने जीवन की रफ़्तार धीमी कर दी है। ओर यहां लोग मॉनसून का इंतज़ार कर रहे हैं। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून देश के कई हिस्सों में आगे बढ़ गया है, और इन राज्यों में जोरदार बारिश भी देखी जा रही है। तो वहीं उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है।

इन राज्यों में आईएमडी ने बारिश का अलर्ट किया जारी :

मॉनसून धीरे धीरे सभी हिस्सों में फैलता जा रहा है। दक्षिण भारत के लगभग हर राज्य में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में बारिश की बात करें तो हिमालय, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु में एक दो स्थानों में 12 से 20 सें.मी. तक बारिश हुई है। वहीं दक्षिण कंकण, अंडमान निकोबार आइलैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना में एक दो स्थानों में भारी बारिश देखने को मिली है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश में एक दो स्थानों में ओलावृष्टि हुई है। देश के कई हिस्सों में गरज के साथ बिजली और तेज हवा का प्रभाव देखने को मिला है। आज भी इन राज्यों में बारिश का मौसम बना हुआ है। पश्चिम विक्षोभ के कारण निम्न दबाव का क्षेत्र मध्य भाग में बना हुआ है। इस वजह से उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटे तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

देशभर में जल्द छाएगा मॉनसून :

उत्तर भारत में गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दक्षिण और मध्य भारत में मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। मानसून अगले तीन से चार दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में आगे बढ़ सकता है और तमिलनाडु का बचा हुआ हिस्सा भी कवर कर सकता है। इसी दौरान छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, उड़ीसा के कुछ हिस्से में मानसून दस्तक दे सकता है। हालात मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल हैं। बता दें कि 11 से 13 तारीख के बीच में पारा 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके बाद तापमान फिर से 2 से 4° तक बढ़ सकता है। देश के मध्य भाग में अगले 3 दिन यानी कि 12 तारीख तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। लेकिन उसके बाद 2 से 3° तक तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है। पूर्वी भारत में 2 दिन तक तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *