सार :

देश भर में अब मॉनसून तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, कई राज्यों में जोरदार बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। जल्द ही मॉनसून पूरे देश को कवर कर लेगा। गर्मी का प्रकोप भी खत्म हो गया है बस कहीं कहीं उमस झेलनी पड़ रही है। तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। वही जिन राज्यों में मॉनसून नहीं पहुंचा है वहां प्री मॉनसून बारिश चालू है तो कहीं वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने मौसम सुहावना बना दिया है। आईए जानते हैं आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

विस्तार :

आईएमडी ने देश के लगभग हर राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उमस के बीच कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 15 जून यानी आज के लिए देश के बड़े हिस्से में बारिश, आंधी और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसून की सक्रियता के कारण हो रहा है। आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून के आधिकारिक तौर पर 15 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद 18-19 जून तक भारी और लगातार बारिश शुरू हो सकती है। वहीं मध्य भारत समेत गुजरात राजस्थान और उत्तर भारत में भी मॉनसून जल्द ही दस्तक देगा। मध्य प्रदेश में 15 से 20 जून के आसपास मॉनसून आने की प्रबल संभावना है हालांकि यहां का मौसम पूरी तरह बदल चुका है गर्मी से राहत मिली है और प्री मॉनसून बारिश जारी है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है।वहीं केरल, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

आईएमडी द्वारा इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी :

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने लगा है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार सुबह ही मौसम सुहावना है. कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी तो कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक,  60-70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं. हल्की बारिश के साथ गरज-चमक देखी जा सकती है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है।वहीं केरल, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। आंध्र प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, कोंकण एवं गोवा, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में भी मौसम विभाग द्वारा बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार, झारखंड, ओडिशा में भी हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

पसरने लगा मॉनसून :

देश में मॉनसून कई राज्यों में सक्रिय हो चुका है। दक्षिण भारत के साथ बिहार और पूर्वी राज्यों में जोरदार बारिश होने लगी है। अभी दिल्ली समेत मध्य भारत के कई हिस्सों में मॉनसून का इंतजार है जबकि यहां प्री मॉनसून बारिश का अलर्ट जारी है और दिल्ली में आज भारी बारिश का अलर्ट किया गया है वहीं मध्य प्रदेश, यूपी के कई जिलों में कुछ घंटों में जोरदार बारिश होने वाली है। बता दें कि मध्य प्रदेश में 15 से 20 जून के बीच मॉनसून आ सकता है, दिल्ली में 25-30 जून: मानसून दस्तक दे सकता है। ऐसा होने पर लगातार भारी बारिश होगी। जलजमाव से लोगों को परेशानी हो सकती है। तो वहीं यही समस्या आर्थिक राजधानी मुंबई में भी देखी जा सकती है यहां मॉनसून 15 से 18 जून के बीच आ सकता है। फिलहाल अभी सैटेलाइट व्यू में मॉनसून पॉज दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *