सार :
जहां देश में मॉनसून सुस्त पड़ने लगा है वहीं मध्य प्रदेश में प्री मॉनसून बारिश देखी जा रही है। आज भी प्रदेश में कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में मॉनसून पहुंच गया है तो अल नीनो के प्रभाव से आगे बढ़ने में अनुकूल परिस्थितियां कमज़ोर होती जा रही हैं। आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार से।
विस्तार :

मध्य प्रदेश में कुछ जिलों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है तो वहीं मॉनसून की रफ़्तार धीमी हो जाने से अभी भी कई जिलों में मॉनसून का इंतजार बरकरार है। कई जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है और लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार के लिए कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। प्री मानसून बारिश के चलते कई जिलों में तेज़ आंधी तूफान और बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक, हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे दर्ज की जा सकती है। विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। वहीं अगर हम प्रदेश की राजधानी के मौसम की बात करें तो यहां भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। भोपाल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
आईएमडी ने इन जिलों में बारिश का येलो एलर्ट किया जारी :

प्रदेश में प्री मॉनसून एक्टिविटी के चलते कई जिलों में बारिश जारी है, मौसम विभाग ने आज यानी 16 जून को विदिशा, सीहोर, रायसेन, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा, दतिया, शिवपुरी, भिंड, श्योपुर, मुरैना, छिंदवाड़ा भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, देवास, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा, दतिया, शिवपुरी, भिंड, श्योपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की तेज़ी 40 से 50 किमी प्रति घंटा रहने की सम्भावना है। बता दें कि मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून सामान्य तारीख से तीन से चार दिन की देरी से आगे बढ़ रहा है और 15 से 18 जून के बीच मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।
मध्य प्रदेश में मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का मानना है कि प्रदेश में जून माह के पहले पखवाड़े में सामान्य से ज्यादा प्री-मानसूनी बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 65 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं मानसून की औपचारिक एंट्री अभी बाकी है। जिसके बाद बारिश का आंकड़ा बढ़ सकता है। मॉनसून की रफ़्तार धीमी होने से यह कई राज्यों में समय से नहीं पहुंचा है। मध्य प्रदेश ही नहीं मुंबई में भी मॉनसून का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। इस हफ़्ते में मॉनसून धीरे धीरे ही सही पर आर्थिक राजधानी और एमपी में पहुंच सकता है।
