गर्मी का मौसम खत्म होते ही मॉनसून दस्तक देने लगता है। जब कोई भी मौसम बदलता है तो बॉडी को एडजस्ट तो करना ही होता है। लेकिन जब बात मॉनसून आने की होती है तो मॉनसून अपने साथ लाता है कई स्वाथ्य और ब्यूटी से संबंधित कुछ समस्याएं। जिनसे निपटने के लिए किए जाते हैं कई उपाय लेकिन हर उपाय कारगर नहीं होता और कई बार कामकाजी महिलाएं यह उपाय भी नहीं कर पातीं। लेकिन आज हम इस लेख में कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिन्हे आप आसानी से अपना भी सकते हैं और सरल भी हैं। तो आईए जानते हैं इन सरल और कारगर उपायों को विस्तार पूर्वक।
बालों को झड़ने से रोकेंगे यह आसान और कारगर उपाय :
- मॉनसून में अपने बालों में नियमित रूप से लगाएं तेल (Hair Oiling) :

मॉनसून सीज़न यानी बारिश और मौसम में नमी रहना। इस बारिश के मौसम में बालों का ध्यान रखना जरूरी है और उन्हें झड़ने से रोकने के लिए सबसे बेहतर उपाय यह है कि बालों में तेल लगाकर रखा जाए। यानी मॉनसून (बारिश) में बालों को रूखा छोड़ने से इनमें नमी बैठती रहती है और जड़ें कमजोर होती चली जाती है। इसलिए बेहतर यही होता है कि बारिश के मौसम में बालों को प्रोपर तरीके से ऑयलिंग करके रखा जाए। लेकिन अगर आपके बाल ऑयली है तो अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाने के लिए अपने बालों को नियमित रूप से माइल्ड और क्लियर शैम्पू से धोएं।
- बारिश में भीग जाने पर बालों को जल्द सुखाए, न साफ पानी से धोकर सुखाएं :

बारिश के मौसम में भीगना और बारिश के मज़े लेना सभी को पसंद होता है। लेकिन इस वजह से आपके बालों को भारी नुक़सान हो सकता है। कहते हैं बारिश का पानी सबसे शुद्ध होता है जी हां इसमें दोराहा नहीं लेकिन यह जानना भी जरुरी है कि बारिश के मौसम में वातावरण और वायु में बहुत ज्यादा नमी होती है जो बैक्टेरिया और कीटाणुओं के पनपने के लिए सबसे अच्छी कंडीशन होती है, इस नमी में कीटाणु और बैक्टीरिया रहते हैं जिससे यह बालो में जमा होकर उन्हें भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसीलिए बेहतर होता है कि भीगने के बाद बालों को साफ़ किया जाए।
- बारिश में ज़रूरी है बालों की साफ़ सफ़ाई :
बारिश के मौसम में चारों तरफ नमी ही नमी होती है जहां तक की जब हम सनलाइट में जाते हैं तब भी उमस ही होती है। जिससे बालों में पसीना ज्यादा आता है। और बाल हवा से नमी को जल्दी कैप्चर करते हैं। इस तरह बालो में गंदगी जल्दी जमा होती है। इसीलिए यह बेहतर होता है कि बालों को 3 से 4 दिन k अंतराल में अच्छे से धोया जाय जिससे जमी हुई गंदगी और नमी दोनो ही साफ़ हो जाएं।
- गीले बालों का रखें ध्यान :

बारिश के मौसम में गीले बालों को जल्द से जल्द सुखाना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में वैसे ही हवा में नमी होती है और स्कैल्प अक्सर उमस और पसीने से गीली बनी रहती है। ऐसे में सही होगा कि आप जब भी बाल धोएं तो उन्हें जल्दी सुखाए और ध्यान रखना होगा कि गीले बालों को कंघी से नहीं ऊंछें। गीले बालों में कंघी नहीं करना चाहिए इस समय आपकी स्केल्प कमजोर रहती है और नमी लिए हुए होती है इससे बालों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है।
- ख़ान पान पर ध्यान देना जरूरी :
बालों का झड़ना बाहरी के साथ साथ आंतरिक सेहत पर भी निर्भर करता है। जंक फूड का सेवन कम करें क्योंकि इससे बाल झड़ने लगते हैं। कैफीन का सेवन भी कम करें क्योंकि यह शरीर में पानी की कमी करता है और बालों के झड़ने का कारण बनता है। बरसात के मौसम में बालों के झड़ने से निपटने के लिए अपने आहार में ताजे फल, पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। सबसे महत्वपूर्ण बात, दिन भर में कम से कम 8-12 गिलास पानी जरूर पिएं।
