गर्मियां शुरू होते ही त्वचा का ध्यान रखना एक बड़ा टास्क लगता है। इस मौसम में स्किन केयर करना बहुत जरूरी होता है, घर के बाहर निकलते ही स्किन मुर्झा जाती है। त्वचा के झुलसने का डर हमेशा रहता है। इस मौसम में त्वचा को खास तरीके से देखभाल की जरूरत होती है। वैसे तो गर्मियों के लिए कंपनियां कई प्रोडक्ट निकलती है जिससे स्क्रीन का ध्यान रखा जा सकता है लेकिन घरेलू नुस्खे सबसे बेहतर होते हैं। गर्मियों में त्वचा को फ्रेश और चमकदार बनाए रखने के लिए हाइड्रेशन, सनस्क्रीन का इस्तेमाल और हल्का स्किनकेयर रूटीन सबसे जरूरी है।
गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को यह टिप्स अपना कर फ्रेश और चमकदार बनाएं ;
बॉडी को हाइड्रेट रखें : गर्मियों में सबसे जरूरी है अपने बॉडी को पानी की कमी नहीं होने देना। अगर आप यह एक उपाय ही सारी गर्मी अपनाते हैं तो काफी प्रभावी होगा। इससे स्किन तो स्वस्थ रहेगी ही साथ ही आप भी स्वस्थ रहेंगे। दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालकर त्वचा में प्राकृतिक चमक लाता है।

सनस्क्रीन लोशन लगाएं : गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए सबसे कारगर और दूसरा सबसे महत्वपूर्ण उपाय यह है कि आपको घर के बाहर निकलते ही हमेशा अपने फेस और ऐसी जगह जो कपड़े से न ढकी हो सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर निकलना है। घर से निकलने से कम से कम 20 मिनट पहले कम से कम SPF 30 वाली अच्छी सनस्क्रीन लगाए।

क्लीनजर और मॉश्चराइजर का उपयोग : नियमित रूप से त्वचा की क्लींजिंग त्वचा को प्रदूषण रहित बनाती है। पसीने और धूल-मिट्टी को हटाने के लिए दिन में दो बार फेसवॉश का इस्तेमाल करें । मॉश्चराइजर आपकी स्किन को लम्बे समय तक नामित रखता है। और रूखेपन से बचाता है।
स्वस्थ त्वचा के लिए एक्सफ़ोलिएट करें : समय-समय पर स्किन को एक्स्पोलिएट करना जरूरी होता है। डेड स्किन सेल्स आपके रोमछिद्रों को बंद कर देते हैं, और एक्सफ़ोलिएशन इनको हटाता है। ऐसे में सप्ताह में दो बार अतिरिक्त गंदगी और तेल को निकालने के लिए फेस स्क्रब का प्रयोग करें। आपको यह ध्यान रखना है कि आप आपकी स्किन टाइप के अनुसार स्क्रब खरीदें और उसे सर्कुलर मोशन में हौले से स्क्रब करें।

भोजन का रखें ध्यान : गर्मियों के मौसम में खाने का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा भोजन करें जिससे आपकी बॉडी और स्किन को पोषण मिले जैसे गर्मियों के मौसम में आन वाले सभी फलों का सेवन करें। हल्का भोजन करें। खाने के साथ सलाद खाएं जिससे शरीर स्वस्थ रहेगाऔर त्वचा भी।

टोनर का इस्तेमाल : सूरज की तेज रोशनी से स्किन लाल हो जाती है, इसे ठीक करने का बढ़िया तरीका गुलाब जल में है। यह एक बहुत अच्छा टोनर है। यह इरिटेटेड और लाल हुई त्वचा को ठीक करता है। गुलाब जल में एंटी- सेप्टिक और एनलजेसिक गुण होते हैं, जो इसे गर्मी से हुए इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।

