जब गर्मी का मौसम शुरु होता है तो खुद का ध्यान और अपनी स्किन का ध्यान रखना एक पहेली बन जाता है लेकिन जब भीषण गर्मी पढ़ रही हो तब भी कुछ आसान से घरेलू उपाय अपनाकर खुद का और अपनी स्किन का ध्यान रखा जा सकता है। गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए हाइड्रेटेड रहना, हल्का और पौष्टिक भोजन करना, मौसमी फल खाएं तथा सीधी धूप और हीटवेव से बचना सबसे जरूरी है। इससे शरीर तो स्वस्थ रहेगा ही साथ ही स्किन भी दमकती और चमकती रहेगी।

गर्मी में अपनाएं कुछ आसान और ख़ास नुस्खे :

  1. शरीर को रखें हाइड्रेट : गर्मी के मौसम में सबसे अधिक ज़रूरी होता है ख़ुद को हाइड्रेट रखना जिसके लिए हमें खूब पानी पीते रहना चाहिए।
    • नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ, और ओआरएस (ORS) जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन करते रहना चाहिए।
    • कैफीन (कॉफी, चाय) और शराब का सेवन कम करना चाहिए, इनसे शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होती है।
    • हर आधे या एक घंटे में पानी पीते रहें, भले ही आपको प्यास न लगी हो।

    2. खान पान का विशेष ध्यान रखना : गर्मी के मौसम में हमे अपने खान पान का बहुत ध्यान रखने की जरुरत होती है।

    • गर्मी में हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन का सेवन करें ।
    • तली-भुनी, मसालेदार और ज्यादा भारी चीजों से बचें।
    • मौसमी फल और सब्जियां खाएं जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो, जैसे— तरबूज, खरबूजा, खीरा, और ककड़ी।

    3. गर्मी में धूप में जाने से बचे : इस मौसम में सबसे ज्यादा बचाव धूप से करना होता है।

    • गरमी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचे।
    • बाहर निकलते समय हमेशा छाती या सिर को दुपट्टे, टोपी या छतरी से ढकें।
    • अपनी आंखों को धूप से बचाने के लिए यूवी-प्रोटेक्टिव (UV protection) सनग्लासेस पहनें और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
    • यदि बाहर जाना जरूरी हो, तो सूती और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें।
    • गर्मी में तेज लपट और झुलसा देने वाली गर्म हवा चलती है। इससे बचने के लिए जब भी हम घर से बाहर निकलें तो एक गिलास ठंडा पानी पीकर ही निकलें।

    अपनी त्वचा को यह टिप्स अपना कर फ्रेश और चमकदार बनाएं :

    • बॉडी को हाइड्रेट रखें ।
    • सनस्क्रीन लोशन लगाएं।
    • क्लीनजर और मॉश्चराइजर का उपयोग।
    • स्वस्थ त्वचा के लिए एक्सफ़ोलिएट करें।
    • टोनर का इस्तेमाल करें।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *