ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में उसका राशि स्वामी ग्रह उच्च स्थिति में होता है उसे बिना ज्यादा मेहनत किए जीवन में सफलता हासिल होती जाती है। अगर अपनी राशि के स्वामी ग्रह को सबसे सच्चे मन से आराधना की जाए तो आसानी से जीवन में सभी सुख मिल जाते हैं।
मेष राशि: स्वामी मंगल, वृष राशि: स्वामी शुक्र, मिथुन राशि: स्वामी बुध, कर्क राशि: स्वामी चंद्रमा, सिंह राशि: स्वामी सूर्य, कन्या राशि: स्वामी बुध, तुला राशि: स्वामी शुक्र, वृश्चिक राशि: स्वामी मंगल, धनु राशि: स्वामी बृहस्पति, मकर राशि: स्वामी शनि ,कुंभ राशि: स्वामी शनि ,मीन राशि: स्वामी बृहस्पति।

जिस राशि में स्वामी उच्च के होते हैं उन्हें ज्यादा मेहनत किए बिना ही सब कुछ प्राप्त होने लगता है परंतु जिस राशि के स्वामी नीच के होते हैं उन्हें ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और मेहनत के बाद उन्हें फल मिलता है। अपने राशि स्वामी को खुश करने के लिए हमें उनकी सच्चे दिल से आराधना करके उन्हें खुश किया जा सकता है और अपने सारे काम सफल किए जा सकते हैं।
