न्यूयॉर्क शहर में दिवाली पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी। न्यूयॉर्क शहर के मेयर ऐडम्स ने कहा कि उन्हें गर्व है कि राज्य के सदन और राज्य के सीनेट ने न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूल में दिवाली पर छुट्टी रखने संबंधी विधेयक को पारित कर दिया है।
उन्होंने सोमवार को सिटी हॉल से ही यह घोषणा की और विश्वास जताया कि इस पर साइन कर इसे कानून का रूप देने जा रहे हैं ।गवर्नर की हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव सदस्य जेनिफर राजकुमार ने कहा कि 2 दशकों से अधिक समय से भारतीय कैरिबयन समुदाय ने इसके लिए संघर्ष किया है।
उन्होंने बताया कि दिवाली की छुट्टी से ज्यादा दिवाली का इतिहास है। कि हम अपनी सोच का दायरा बढ़ाए और उन्हें दिवाली और उसके इतिहास के बारे में पढ़ाएं।
