राघव लॉरेंस और कंगना रनौत की आने वाली फिल्म “चंद्रमुखी 2” का नया पोस्टर हाल ही में मेकर्स ने रिलीज किया है। पैन इंडिया फिल्म में राघव लॉरेंस और कंगना रनोट लीड रोल में नजर आएंगे। कुछ समय पहले फिल्म से कंगना का पोस्टर रिलीज किया था। वहीं अब फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हो गया है इस पोस्टर में राघव काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं।

पोस्टर को मेकर्स ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है “हम यह घोषणा करते हुए रोमांचित हैं कि चंद्रमुखी 2 के दरवाजे गणेश चतुर्थी से खुलेंगे”।

यह फिल्म इस साल गणेश चतुर्थी पर रिलीज होगी। वही कंगना ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि इस सितंबर वह वापस आ रही है क्या आप तैयार है। फिल्म मेकर पी बासु के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2005 में आई सुपरस्टार रजनीकांत स्टार की चंद्रमुखी का सीक्वल बताई जा रही है, फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *