बीते दिनों मानसून की रफ्तार बहुत कम हो गई थी लेकिन फिर से मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है मंगलवार को सुबह से तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को दोपहर बाद कुछ राहत मिली है। दोपहर बाद तेज बारिश होना शुरू हो गई।
दोपहर 3:00 बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगे और तेज बारिश शुरू हो गई जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिल गई है और मौसम विभाग की माने तो अब 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका है जो मानसून चार-पांच दिनों से सुस्त पड़ा हुआ था उसने फिर से रफ्तार पकड़ते हुए अब फिर से बारिश करवाने का फैसला किया है।
इस बार मौसम विभाग की मानें तो इस बार वैसे भी जून के दौरान सामान्य से ज्यादा बारिश हुई थी लेकिन जुलाई महीने की शुरुआत से ही मॉनसून सुस्त पड़ गया था मंगलवार सुबह से समय से तेज धूप निकली थी लेकिन दोपहर बाद अचानक बदल गया और अब 24 घंटे में 4 डिग्री बड़ा दिन का पार फिर से नीचे जाने वाला है।
