बीते दिनों से मध्य प्रदेश राज्य सरकार संविदा कर्मी कर्मियों पर काफी ज्यादा मेहरबान दिखाई दे रही है। अभी हाल ही में संविदा कर्मी कल्चर खत्म करने की बात कही गई थी और उनके वेतन ओं में प्रतिमाह ₹1000 बढ़ोतरी की बात कही गई थी अगर ऐसा होता है तो संविदा कर्मियों को ₹7200 तक का वेतन में फायदा होगा।

वर्तमान में कार्यरत अफसरों और कर्मचारियों को पद का 100% वेतनमान मिलेगा इससे उन्हें हर महीने ₹1000 से लेकर ₹7200 तक का फायदा होगा रिटायरमेंट पर 300000 से ₹1000000 तक की ग्रेजुएटी मिलेगी ₹500000 तक का मुफ्त इलाज और एनपीएस (नेशनल पेंशन स्कीम) के तहत पेंशन का लाभ मिलेगा। यह सभी स्थाई कर्मचारियों जैसी सुविधाएं होंगी।
सरकार के 64 विभागों में अभी नियमित पदों के विरुद्ध 70 से 80 परसेंट कर्मचारी संविदा पर है इन्हें स्थाई कर्मचारियों के समान सुविधाएं देने के लिए राज्य सरकार ने हाल ही में ऐलान किया था।
