मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने महिला कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए आकस्मिक अवकाश या सीएल को 7 दिन और बढ़ा दिया है। पहले यह पुरुषों के समान 13 दिन के लिए होती थी। लेकिन अब 7 दिन और मतलब 20 दिन की सीएल महिला कर्मचारियों को अब से मिला करेंगी।

इन बढ़ी हुई सीएल का उपयोग महिला कर्मचारी अपने अनुसार कर सकती है। यह सुविधा सिर्फ राज्य शासन के सेवकों को ही मिलेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं इस संबंध में राजभवन से लेकर सभी विभागों राजस्व मंडल, मंत्रियों के निजी सहायक ,वाणिज्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल ,कर्मचारी चयन मंडल और शासन के समस्त मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघ शामिल है। मध्यप्रदेश राज्य शासन में के हर विभाग में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को अब टोटल 20 दिन की सीएल मिला करेंगे।
