देश के उत्तर पश्चिम भाग में लगातार छह दिनों से भारी बारिश हो रही है जिसके चलते हिमाचल प्रदेश में जल प्रलय के हालात बन चुके हैं। और 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया है हिमाचल में केदारनाथ जैसी आपदा आने की संभावना बताई जा रही है। 3 दिनों में 200 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 30% ज्यादा है यहां पहाड़ दरक रहे हैं व भूस्खलन से घर और पुल ढह रहे हैं और लोग फस रहे हैं दिन-ब-दिन भयानक तस्वीरें सामने आ रही हैं। कहीं लोग फंसे हैं ,कहीं मंदिर डूबे हैं ,कहीं कारें बह रही हैं। ऐसा मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के टकराने से हो रहा है 10 साल पहले जून 2013 में मानसून पश्चिमी विक्षोभ के टकराने से केदारनाथ में जल प्रलय बाढ़ आई थी। 10 जून को यहां देशभर में 60% बारिश की कमी थी वही अब सामान्य से 2% ज्यादा बारिश हो चुकी है हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 दिन में उत्तर भारत से सभी राज्यों में बारिश की कमी आएगी। उत्तराखंड ,पूर्वी राजस्थान में ,यूपी में मंगलवार को कई जगह भारी बारिश हो सकती है 9 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

बता दें कि देश के 11 राज्यों में कम बारिश हुई है और 13 राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है देश में अब तक 40 में से 17 दिन सामान्य से अधिक बारिश हुई है बीते 6 दिन से ज्यादा बारिश हो रही है जिसके चलते काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है 9 जुलाई को 1 दिन में सर्वाधिक बारिश हुई है।

हिमाचल प्रदेश में श्रीखंड महादेव गए मध्यप्रदेश के श्रद्धालु बारिश के कारण फस गए: कुल्लू में श्रीखंड महादेव के लिए खंडवा इंदौर के युवा भूस्खलन में फस गए उन्होंने वीडियो जारी करके मदद मांगी है वीडियो में योगेश जोशी ने कहा कि मेरे साथ वीरेंद्र इंदौर से पांच दिल्ली के 2 लोग थे 7 जुलाई से यात्रा शुरू की मौसम अचानक खराब हुआ मध्य प्रदेश के कई लोगों पर फंसे हैं।

मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी: 24 घंटे में मध्य प्रदेश के रीवा ग्वालियर में मूसलाधार बारिश हुआ भोपाल बा 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जबलपुर और मंडला में डेढ़ डेढ़ इंच पानी बीते दिन बरस चुका है।मौसम के पूर्वानुमान में भोपाल में बुधवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है राजगढ़ आगर मालवा शिवपुरी मुरैना और शिवपुर कला के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *