भारतीय शटलर लक्ष्य ने कनाडा ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। और भारत का नाम फिर से रोशन किया है। इन्होंने फाइनल में ऑल इंग्लैंड चैंपियन चीन के ली शि फेंग को 21:18 22:20 से हराकर यह मुकाबला जीत लिया और टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया।

भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने 50 मिनट में खिताबी मुकाबला जीता यह उनका 17 महीने बाद पहला टाइटल है लक्ष्य ने ऑल इंग्लैंड चैंपियन ली शी फेंग को हराया। लक्ष्य 2022 में ना सिर्फ कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था बल्कि इंडिया ओपन भी जीता था। हालांकि इसके बाद उनकी फॉर्म खराब हो गई थी। लक्ष्य 2016 के बाद कनाडा ओपन जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं तब बी साई प्रणीत विजेता बने थे।
आप बता दें कि लक्ष्य सेन आज से होने वाले यूएस ओपन में भारतीय चुनौतीयों का नेतृत्व करेंगे।

21 वर्षीय लक्ष्य सेन के कोच अनूप श्रीधर बताते हैं कि लक्ष्य की सकारात्मक मानसिकता के कारण वे कमबैक करने में कामयाब हुए हैं वे बताते हैं लक्ष्य ने 16:20 से पिछड़ने के बावजूद हार नहीं मानी और वह पूरे मैच की बजाय एक एक पॉइंट को ध्यान में रखकर खेलते रहे, इसलिए वह कमबैक कर कर मैच को जीत पाए।
लक्ष्य ने मैच जीतने के बाद कहा: “यह मेरे कैरियर का सर्वश्रेष्ठ कम बैक था ओलंपिक क्वालीफाई करने वाले साल में आई यह जीत मेरा आत्मविश्वास बढ़ाएगी”।
