भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच T20 सीरीज चल रही है जिसमें भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 8 रन से जीत हासिल करके सीरीज अपने नाम कर ली है भारत ने 3 मैच की सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है इसी के साथ भारतीय टीम ने बांग्लादेश की धरती पर लगातार छठवें मैच में जीत हासिल की है।
यह उनकी बांग्लादेश में लगातार दूसरी सीरीज की जीत है ओवरऑल भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ लगातार तीसरी T20 सीरीज अपने नाम कर ली है।
बता दें कि भारत ने टॉस जीता था, जिससे कि भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए 8 विकेट पर 95 रन बनाए थे। शफली वर्मा ने सर्वाधिक 19 रन बनाए, उनके अलावा अमनजोत कौर ने 14 रन बनाए। बांग्लादेश की टीम 87 रन पर ही सिमट गई। टीम की कप्तान निगाह सुल्ताना ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
