राजस्थान की तीर्थ नगरी पुष्कर में सावन के धार्मिक महीने के पहले सावन सोमवार की संध्या को सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने बालू पर भगवान भोलेनाथ की आकर्षक प्रतिमा बनाई। जिसे लोगों ने बहुत सराहना दी। सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने रेतीले धोरों में बालू मिट्टी से यह कलाकृति बनाई।

भगवान भोलेनाथ के भक्त सावन के महीने में भगवान की अलग-अलग तरीकों से भक्ति करते हैं सब के तरीके अलग-अलग होते हैं यह पावन सावन महीना भोलेनाथ को बड़ा ही प्रिय है। इस महीने में भगवान की भक्ति करने वालों पर भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है। उसी तरह सैंड आर्टिस्ट भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी भक्ति और भावनाओं को दर्शाते हुए दिखे और उन्होंने इस तरह अपनी भक्ति का परिचय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *