“10 जुलाई, पहले सावन सोमवार पर कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ आई। वहां पर कई श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव की पूजा की। मंदिर परिसर में 8 क्विंटल से अधिक फलाहारी खिचड़ी का वितरण किया गया डेढ़ लाख शिव भक्तों ने दर्शन किए।”

चिताबलिया हेमा स्थित कुबेरेश्वर धाम पर सावन के पहले सोमवार को करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालु बम बम भोले, हर हर महादेव और श्री शिवाय नमस्तुभयम के जयकारे लगाते नजर आए। इस दौरान कई श्रद्धालु कावड़ यात्रा लेकर भी पहुंचे और भगवान शिव का अभिषेक किया। सोमवार को सुबह परिसर में 8 क्विंटल से अधिक खिचड़ी का वितरण किया गया। मंगलवार को भी हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को खिचड़ी के अलावा भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा। कुवेरेश्वर धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परिसर में जहां जगह मिली वहीं उन्होंने पूजन करना शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं ने परिसर में रखी गिट्टी और चोरी के ही भगवान शंकर बनाकर उनका जलाभिषेक किया और बेलपत्र चावल आदि सामा चढ़ाकर भगवान की पूजा की।
