अक्षय कुमार स्टारर “ओएमजी 2” फिल्म का हाल ही में नया पोस्टर रिलीज किया गया था। अब मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर रिलीज करके फिल्म के जल्द ही थिएटर्स में आने की संभावना जताई है। कुछ सालों पहले “ओएमजी” फिल्म मैं भी अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी और अब इस फिल्म का सीक्वल लेकर आए हैं जिसमें अक्षय कुमार ,पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय लंबी जटाए और माथे पर भस्म लगाए भगवान शिव के रूप में नजर आएंगे।

बता दें कि यह फिल्म सुपरहिट फिल्म “OMG” का सीक्वल है जिसमें परेश रावल ने अभिनय किया था। इस फिल्म में पंकज एक आस्तिक की भूमिका निभा रहे हैं।

हाल ही में टीजर रिलीज हुआ है, जिसके शुरुआत में पंकज की आवाज में कहते हैं…..” ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक नास्तिक होकर दे सकता है पर भगवान अपने बनाए हुए बंधुओं में कभी भेद नहीं करता है फिर चाहे वह नास्तिक कांजीलाल मेहता हो या फिर आस्तिक कांति शरण मुद्गल” इसके बाद अक्षय की एंट्री बताई गई है जिसमें वह कहते नजर आते हैं कि “रख विश्वास तू है शिव का दास” अक्षय ने टीजर वीडियो को अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है “रख विश्वास”।

बता दें कि यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी इस फिल्म के राइटर डायरेक्टर अमित राय हैं। बता दें कि ओएमजी 2 में “अरुण गोविल” भगवान राम के किरदार में भी नजर आएंगे जिन्होंने रामानंद सागर की रामायण में “श्रीराम” की भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *