जैकी श्रॉफ को उनकी फिल्म “वेंटिलेटर” के लिए गुजरात राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया है। यह सम्मान उनकी फिल्म वेंटिलेटर के लिए दिया गया। खुद को पुरस्कृत किए जाने के बारे में बात करते हुए जैकी श्रॉफ ने कहा “मैं जो भी भूमिका निभाता हूं वह एक नई चुनौती होती है वेंटिलेटर एक और ऐसी फिल्म है जिसे करने में मुझे बहुत मजा आया और इस किरदार में बहुत सारी अलग-अलग भावनाएं जुड़ी हुई थी”।

मैं गुजरात राज्य सरकार द्वारा मिले इस सम्मान के लिए मैं उनका आभारी हूं और विनम्र हूं। यह मुझे खुद को आगे बढ़ाने और अपने प्रशंसकों को वे फिल्म में उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करता है। जिन्हें वे देखना पसंद करते हैं। राजेश मापुस्कर द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक परिवार की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। जो अस्पताल में अपने रिश्तेदार की मदद के लिए एकजुट होते हैं। यह फिल्म कई भावनात्मक पहलुओं से जुड़ी हुई है।

और अगर जैकी श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत के साथ फिल्म “जेलर” में भी वह नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *