एक नई पहल के चलते राजधानी भोपाल के एम्स की सहायता से होम्योपैथिक अस्पताल में सोरायसिस का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। इसके तहत दबाव के साथ खून की जांच भी की जा रही है। यहां रोजाना सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रोगी अपना चेकअप करवा सकते हैं। निशुल्क उपचार के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। इसके लिए मोबाइल नंबर 9630667239 पर कर सकते हैं।

सोरायसिस एक स्किन डिजीज है। इसमें त्वचा पर सफेद परत जमने लगती है खुजली होती है और वह खुजली से सफेद परत झड़ने लगती है। डॉक्टरों का कहना है कि यहां 130 से अधिक मरीज उपचार करवा चुके हैं और यहां न केवल भोपाल से पर कि प्रदेश के दूसरे जगहों से भी रोगी आकर अपना इलाज करवा रहे हैं। यहां मरीज के सभी लक्षणों का बारीकी से अध्ययन किया जाता है रोग से संबंधित सभी जानकारी इस रिकॉर्ड में रखी जाती है और उपयुक्त दवाओं से बीमारी का जड़ से इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *