आइसलैंड में कई दिनों से भूकंप की घटनाएं सामने आ रही है। अब आइसलैंड में भूकंप के बाद राजधानी रेक्जेविक से करीब 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित माउंट फेग्राडोलस्ज ज्वालामुखी फट गया है। ज्वालामुखी से निकले हुए के बादलों के कारण राजधानी के एयरपोर्ट की कई उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। साथ ही सड़कों पर राख फैलने के कारण सड़क यातायात भी बंद हो गया है। कई खेतों में लावा नदी की तरह बहते हुए दिखाई दिया है।

वही भूकंप और ज्वालामुखी के चलते पर्यटकों को यहां से दूर रहने की सलाह दी गई है। बता दें कि दुनिया भर के फोटोग्राफर और पर्यटक इस भयानक ज्वालामुखी से निकल रहे लावे की तस्वीरें ले रहे हैं। मंगलवार को आइसलैंड प्रशासन ने पर्यटको और अन्य दर्शकों को सावधानी बरतने की चेतावनी जारी करते हुए उन्हें नजदीक ना जाने की सलाह दी है। वही आइसलैंड के मौसम विज्ञान कार्यालय ने जानकारी दी है कि यह ज्वालामुखी विस्फोट पिछले विस्फोट की तुलना में काफी भयानक था। इसमें लंबी सांप जैसी दरारे पड़ गई और नारंगी पिघले हुए लावे की धाराएं निकलने लगी और कई तरह की गैसों के बादल निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *