गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी अपने फ्रांस यात्रा में फ्रांस पहुंच गए वहां वह पहले पैरिस पहुंचे। पीएम मोदी की इस दो दिवसीय यात्रा में उनके स्वागत के लिए भारतीय प्रवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्हें रेड कारपेट सम्मान दिया गया। फ्रांसीसी पीएम एलिजाबेथ बोर्न ने एयरपोर्ट पर मोदी की अगवानी भी की।
बता दें कि पीएम मोदी शुक्रवार को फ्रांस की बसटील डे परेड के मुख्य अतिथि हैं। इस बीच रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को फ्रांस से 26 रफाल फाइटर जेट और 3 स्कॉर्पीन पनडुब्बी खरीद को मंजूरी दे दी है। बता दें कि 26 रफाल में से चार नेवल डेक प्लेटफार्म ट्रेन र्जेंट होंगे। जेट और पनडुब्बी की कीमतों का अभी खुलासा नहीं किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के बीच शुक्रवार को बैठक के बाद कीमतों का ऐलान होगा।
पीएम मोदी ने अब अपनी दो दिवसीय फ्रांस यात्रा में रक्षा समझौते को मंजूरी दिलवाई और कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी और सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के बिना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) किसी भी मुद्दे पर दुनिया का प्रतिनिधित्व कैसे कर सकती है। फ्रांसीसी समाचार पत्र को इंटरव्यू में मोदी ने कहा कि यूएन के गठन के 80 साल बाद अब दुनिया बदल चुकी है।
