सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इंपासिबल 7 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए बंपर ओपनिंग की है। 12 जुलाई को रिलीज हुई “मिशन इंपासिबल 7” ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला दिया है। और पहले ही दिन करोड़ों की कमाई कर ली है। टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इंपॉसिबल 7 पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए बंपर ओपनिंग की और झंडे गाड़ दिए।

इस फिल्म की बात करें तो दर्शकों द्वारा रिव्यु मे बताया गया कि फिल्म में सस्पेंस जारी रखा गया और टॉम क्रूज का एक्शन लोगों को काफी ही पसंद आया।

बता दें कि यह फ्रेंचाइजी 27 साल पुरानी है और टॉम क्रूज 60 साल के हो चुके हैं लेकिन उनका एक्शन और रफ्तार देखकर आप भी चक्कर में पड़ जाएंगे। इस फिल्म में उन्होंने अपने चार्म ,एक्शन और स्टंट से लोगों का दिल जीत लिया।

अगर फिल्म की बात करें तो फिल्म ने शुरुआत में ही सस्पेंस बनाते हुए रफ्तार पकड़ ली और फिर एक के बाद एक सस्पेंस खुलते गए और लोगों को फिल्म ने पर्दे से नजर हटाने का मौका ही नहीं दिया ।उसके ऊपर से टॉम क्रूज का एक्शन और चार्म में देखकर लोग दर्शकों को बांध कर रखने में यह फिल्म पूरी तरह सफल रही है। फिल्म में बीच-बीच में कॉमेडी सींस होने से दर्शकों को हंसाया भी गया और डराया भी गया।

बताया जा रहा है कि अब वीकेंड में यह फिल्म डबल ट्रिपल कलेक्शन कर सकती है और कई रिकॉर्ड तोड़ने में भी सफल हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *