सार :
इन दिनों कैन्स फिल्म फेस्टिवल खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस बार 2026 में हो रहा यह समारोह 79वा कान्स फिल्म फेस्टिवल है। किसका आगाज 12 मई को हुआ था और इसका 23 मई को समापन होने वाला है। इस समारोह में अभी तक भारत के कई कलाकार रेड कार्पेट पर उतर चुके हैं और भारतीय संस्कृति की झलक के साथ अपना जलवा दिखा चुके हैं और अभी भी लोगों को कई सेलिब्रिटी का इंतज़ार है। तो आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।
विस्तार :
कांस फिल्म फेस्टिवल एक वैश्विक समारोह है इसमें देश दुनिया के हजारों कलाकार अपना जलवा दिखाने रेड कार्पेट पर उतरते हैं। इसे 2003 तक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल कहा जाता था, कान्स, फ्रांस में आयोजित एक वार्षिक फिल्म फेस्टिवल है। इसकी स्थापना 20 सितंबर 1946 में हुई थी (Cannes Film Festival Founded) इस फिल्म फेस्टिवल में तमाम मेहमान केवल निमंत्रण के आधार पर शामिल होते हैं। इस बार इस वैश्विक समारोह से अब तक आलिया भट्ट, अदिति राव हैदरी, ईशा अंबानी, मोनी रॉय, डायना पेंटी और हुमा कुरैशी समेत कई हसीनाओं के लुक सामने आया हैं। अभी भी फैंस को उस शख्सियत का इंतजार है, जिन्हें वह कान्स की पहचान मानते हैं। वह कोई और नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन है जिनके आने की सबको उम्मीद है।
ऐश्वर्या ने साल 2002 में अपनी फिल्म ‘देवदास’ के प्रीमियर में शिरकत करके कान्स फेस्टिव में डेब्यू किया था। पिछले कुछ दशकों में कान्स फिल्म फेस्टिवल फैशन का भी सबसे ग्लैमरस इवेंट बन चुका है। दुनियाभर के सबसे बड़े स्टार्स इस मशहूर फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर शिरकत करते हैं। 2025 में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कान्स फिल्म फेस्टिवल में तीन बार रेड कारपेट पर उतरीं। अपने ग्रैंड डेब्यू के लिए उर्वशी ने माइकल सिन्को का गाउन चुना जो अब तक का सबसे महंगा आउटफिट बताया जाता है। जिसकी कीमत लगभग 1300 करोड़ रुपए थी।
रेड कार्पेट पर नजर आया भारतीय संस्कृति का जलवा :
2026 में हो रहा 79वा कान्स फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी में 12 मई को ग्रैंड एंट्री के साथ कई हसीनाएं अपना जलवा बिखेरने पहुंची थीं। जिसमे उर्वशी रौतेला, ईशा अंबानी, आलिया भट्ट समेत कई हसीनाएं शामिल थीं।








