मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में प्रदेश कर्म सरकार में कार्यरत कर्मचारियों का डीए 38 परसेंट से 42 परसेंट कर दिया था अतः 4 परसेंट डीए बढ़ाया गया था। मध्य प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों को राज्य सरकार ने अगस्त से महंगाई भत्ता बढ़ाकर देने का ऐलान किया है। बड़े हुए डीए का भुगतान अगस्त में होने वाले जुलाई महीने के वेतन में जोड़कर मिलेगा। 23 जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों का डीए 4% बढ़ाया था।
शुक्रवार को सीएम के ऐलान के बाद कर्मचारियों का डीए 38% से बढ़कर 42% हो गया है इससे कर्मचारियों को हर महीने 600 से ₹8000 तक का फायदा मिलेगा इस भुगतान से हर महीने सरकार पर अतिरिक्त 160 करोड रुपए का बोझ आएगा।
बता दें कि प्रदेश में सातवां वेतनमान एक जनवरी 2016 से लागू हुआ था। तब से अब तक दिए के एरियर का भुगतान नहीं हुआ है 7 साल बाद भी एक एरियर का भुगतान होगा। सीएम के ऐलान के बाद कर्मचारियों को सबसे बड़ा फायदा 7 साल बाद दिए के एरियर के भुगतान से होगा। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान बड़े हुए चार परसेंट डीए का भुगतान 1 जनवरी 2023 से किया जा रहा है इससे जनवरी से जून तक 4 परसेंट दिए बढ़ने के एरियर का भुगतान तीन सामान किस्तों में होगा।
