भारत के केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और आबू धबी के शिक्षा विभाग ने शनिवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसके तहत फैसला लिया गया कि अब यूएई के आबूधाबी में भी एक आईआईटी सेंटर खुलेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट करके इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ,अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली का परिसर यूएई के आबूधाबी में भी स्थापित किया जाएगा।
2022 की शुरुआत में दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच हस्ताक्षरित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता मैं संयुक्त अरब अमीरात में एक आईआईटी खोलने का प्रस्ताव रखा गया था। इसे लागू करने के लिए दिल्ली स्थित आईआईटी की पहचान की गई थी। अब आईआईटी दिल्ली द्वारा आबू धाबी को आईआईटी दिल्ली का एक अनुसंधान इत केंद्रीय परिषद बनाने की कल्पना की गई है जो स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट स्तर पर डिग्री प्रदान करेगा। और आबू धाबी और यूएई के अनुसंधान और शैक्षणिक पारिस्थितिक तंत्र में योगदान देगा।
