प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी 2 दिन की फ्रांस यात्रा पर है। इस मौके पर फ्रांस की नेशनल परेड में भारतीय सेना द्वारा भारत की जय जय कार की गई और “सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा” गाया गया। मोदी की यह 2 दिन की फ्रांस यात्रा शुक्रवार को इस गौरवपूर्ण क्षण के साथ संपन्न हुई। यह क्षण फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर हुई, बास्तील डे परेड में दिखा। परेड में पीएम मोदी को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया। इसी दौरान भारतीय थल, जल और वायु सेना के 269 जवान 3 टुकड़ियों में मार्च पास्ट करते हुऐ नजर आए। और सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा की धुन पर कदमताल करते नजर आए। आसमान में चार भारतीय राफेल विमानों ने फ्लाईपास्ट भी किया।
बता दें कि फ्रांस के लिए विश्वयुद्ध लड़ने वाली पंजाब रेजिमेंट बास्तील डे परेड में सेना की इसी रेजिमेंट ने दोनों विश्व युद्ध में मित्र देशों की सेना की तरफ से फ्रांस के लिए युद्ध लड़ा था। इस बार रेजिमेंट के 77 जवान मार्च में शामिल हुए।
इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति मेक्रो ने प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर” से नवाजा यह सम्मान पाने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
