सावन के महीने में पूरा भारत शिवमय हो गया है। हर तरफ बाबा भोलेनाथ की भक्ति की जा रही है। कहीं कावड़ यात्रा निकाली जा रही है, तो कहीं भोले नाथ की पालकी निकाली जा रही है ,कहीं बाबा को नगर दर्शन कराए जा रहे हैं। उसी के बीच अब जापान से खबर आई है कि टोक्यो में शिव भक्तों ने 82 किलोमीटर लंबी कावड़ यात्रा निकाली है।

बता दें कि सावन के महीने में भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए जापान की राजधानी टोक्यो में कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है।इसमें करीब 500 श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। कांवड़ यात्रा के लिए बिहार के सुल्तानगंज से गंगा जलाया गया है। 82 किलोमीटर की इस यात्रा में भारत के अलावा म्यांमार, बांग्लादेश ,श्रीलंका और नेपाल के श्रद्धालु भी शामिल हो रहे हैं। यात्रा की शुरुआत टोक्यो के फुनलबोरी में श्री राधा कृष्ण मंदिर से की गई है और यह सैताम शिवमंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक के साथ खत्म की जाएगी।
