देश की दिग्गज आईटी कंपनी मानी जाने वाली इंफोसिस कंपनी के फाउंडर नारायण मूर्ति और उनकी धर्मपत्नी सुधा मूर्ति ने 17 जुलाई 2023 को तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे और वहां उन्होंने 2 किलोग्राम के अधिक वजन के एक सोने का शंख और एक सोने की कछुए की मूर्ति को दान किया है। इन दोनों ही चीजों की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। इन दोनों का इस्तेमाल मंदिर की मूर्तियों का अभिषेक करने के लिए किया जाएगा।

इंफोसिस के मालिक नारायण मूर्ति ने हाल ही में बताया कि वह महाभारत से बहुत ही प्रेरित हैं पिछले दिनों एक कार्यक्रम में बोलते हुए मूर्ति न कहा कि “महाभारत में इस दिस चरित्र ने मुझे सबसे ज्यादा प्रेरित किया है वह करण है और यह उसकी उदारता के कारण है इसी तरह में बड़ा हुआ हूं”।
