कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विमान की मंगलवार को भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी बताया जा रहा है कि विमान में ऑक्सीजन की कमी के कारण यह लैंडिंग भोपाल में इमरजेंसी में करानी पड़ी पहले विमान की लैंडिंग नागपुर में कराई जानी थी लेकिन वहां तकनीकी कारणों से प्लेन न उतर पाने के कारण भोपाल में रात 7:45 पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई राहुल और सोनिया दोनों एयरपोर्ट के वीआईपी लॉन्च में करीब डेढ़ घंटे तक रुक और यहां से नियमित विमान से रात 9:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। राहुल और सोनिया की विपक्षी एकता की बेंगलुरु में हुई बैठक के वापस आते समय यह हादसा हुआ।

भोपाल में करीब डेढ़ घंटे तक रुकने पर सोनिया और राहुल ने भोपाल के नेताओं से मुलाकात की चुनाव की तैयारी पर भी बात की एयरपोर्ट पर राहुल लाउंज में उपस्थित लोगों से मिले और हाथ भी मिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *