चुनावी साल चलते शिवराज सरकार रोज नए ऐलान कर रही है इसी बीच अब सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है बताया जा रहा है कि अक्टूबर ,नवंबर और दिसंबर में बढ़े हुए एरियर का डीए मिल सकता है। बता दें कि कर्मचारियों को 1 जनवरी से 4% बढ़कर बढ़ाए गए महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान के आदेश बुधवार को वित्त विभाग ने जारी कर दिए हैं। यह भुगतान अगस्त में मिलने वाले वेतन में होगा। इससे से 7.50 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा, और इनका डीए 38 से बढ़कर 42 % हो जाएगा। इस्से न्यूनतम ₹600 से ₹8000 तक का फायदा होगा।

बता दें कि यह भुगतान सरकार तीन किस्तों में करेगी। पहली किस्त अक्टूबर में नवरात्रि में आएगी, दूसरी किस्त दिवाली पर आएगी और तीसरी किस्त दिसंबर में मिलेगी यानी तीन किस्तों में होगा भुगतान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *