वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की संख्या दूसरी ट्रेनों के मुकाबले कम है। अगर ऐसा ही चलता रहा और यात्री संख्या लगातार 50 फ़ीसदी से कम रही तो किराए में 35% तक की कमी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक अगले हफ्ते समीक्षा के दौरान देखा जाएगा कि, इन ट्रेनों में प्रारंभिक से अंतिम स्टेशन तक यात्री संख्या कितनी रही है इसके आधार पर ही पर ही रेलवे ,यात्री किराए में कमी पर निर्णय लेगा।

वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना है कि किराए में कमी करने का आदेश मिलेगा उसे तुरंत अमल में लाएंगे। मालूम हो कि पीएम मोदी ने 27 जून को भोपाल इंदौर और आरके एमपी से जबलपुर सहित कुल पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया था इन ट्रेनों को शुरू किए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है। इन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या दूसरी ट्रेनों के मुकाबले कम है क्योंकि इस वदे भारत ट्रेनों का किराया दूसरी ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *