2019 में अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज “मेड इन हेवन” को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था और समीक्षकों के द्वारा भी इसे बहुत सराहना दी गई थी। अब इस वेब सीरीज का दूसरा पार्ट ला रहे हैं मेकर्स। जिसका हाल ही में प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है। बता दे की मेड इन हेवन में अर्जुन माथुर, शोभिता धुलिपाला, कल्की कोचलीन, जिम सर्भ ,शशांक अरोड़ा और शिवानी रघुवंशी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी।
जहां निर्माताओं ने कुछ दिनों पहले मेड इन हेवन के दूसरे पार्ट का ऐलान किया था। वही अब प्राइम वीडियो ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर सीरीज का पहला प्रोमो रिलीज कर लिखा है कि दोस्तों से लेकर गुप्त प्रेमी तक यहां आदिल और पैसा की कहानी का एक अंश है जो आपको सीजन 2 का इंतजार करने का एक और कारण देगा। “मेड इन हेवन 2” का निर्माण नित्या मेहरा, जोया अख्तर, प्रशांत नायक और अलंकृता श्रीवास्तव द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल इसके प्रीमियर की डेट सामने नहीं आई है।
