साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हसन अब एक नई फिल्म “इंडियन 2” में नजर आने वाले हैं। कमल हसन इस फिल्म में एक बूढ़े आदमी का रोल करने जा रहे हैं। बता दें कि हाल ही में फिल्म के डिजिटल राइट्स 200 करोड़ में नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं। कमल हसन अभी अपनी फिल्म “कलकी 2898 एडी” की शूटिंग में बिजी है। वह इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ लीड रोल में नजर आएंगे।
वही अब खबरें आ रहे हैं के शंकर निर्देशित फिल्म “इंडियन 2” में वह 90 साल के इंसान का किरदार निभाने वाले हैं और फिल्म के सभी लैंग्वेज के राइट बिक चुके हैं जो नेटफ्लिक्स ने 200 करोड़ में खरीदे हैं। सूत्रों के मुताबिक फिल्म में कमल हसन ने बहुत अच्छी एक्टिंग की है और लोग इससे बहुत खुश होंगे।

बता दें कि फिल्म में कमल हसन का रोल 90 साल के शख्स का है इस लुक को अपनाने के लिए उनके मेकअप आर्टिस्ट ने बहुत मेहनत की है, और उनके लुक को देखकर उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है, फिल्म में उनके मेकअप के लिए 4 घंटे लगते हैं और इसे उतारने में 2 घंटे का समय लग रहा था, ऐसा उनके मेकअप आर्टिस्ट नेम बताया है।
