रिलायंस जियो अपना एक लैपटॉप लॉन्च करने वाला है। यह भारत में 31जुलाई को लॉन्च होगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन ने इसका टीजर रिलीज करते हुए इसके बारे में जानकारी दी है जबकि कंपनी ने ऐसी कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की है। बताया जा रहा है कि यह लैपटॉप गेमिंग इंटरटेनमेंट के लिए बनाया जा रहा है। क्रोमबुक की तरह यह भी 4G कनेक्टिविटी वाला होगा। इसमें ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसकी मदद से लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग अच्छी तरह हो सकती है और मल्टी स्क्रीनिंग हो सकती है।यह एक मल्टीटास्किंग लैपटॉप होगा।

बताया जा रहा है कि यह लैपटॉप कंपैक्ट साइज में आएगा। जिसका वजन 990 ग्राम के लगभग होगा। अगर लैपटॉप के डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने जो अगस्त 2022 में जो लैपटॉप लांच किया था, यह उसी डिजाइन में होगा। अगर इसकी प्राइस की बात करें तो बताया जा रहा है कि इसका प्राइस ₹20000 तक हो सकता है बता दें कि इससे पहले कंपनी ने जो जियो बुक लॉन्च किया था उसकी कीमत ₹15000 थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *