इस मानसून सीजन मैं बारिश उत्तर-पश्चिमी राज्यों में सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। उत्तर पश्चिमी सभी राज्यों में औसत से कहीं ज्यादा बारिश अब तक हो चुकी है और जुलाई का कोटा पहले ही पूरा हो चुका है। अभी भी मौसम विभाग ने कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट और बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि दिल्ली, मुंबई, गुजरात ,हरियाणा आदि राज्यों में औसत से कई ज्यादा बारिश हो गई है। गुजरात में 90% सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। दिल्ली में 45% ज्यादा बारिश हुई है। वहीं मुंबई में अभी भी बारिश का दौर शुरू है और कई जगहों पर पानी भराव की समस्या हो रही है।

हिमाचल जैसे पहाड़ी इलाकों में और हिमाचल के कई जिलों में जैसे शिमला, मंडी ,सिरमौर आदि में 3 दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और इन इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा अभी भी काफी बताया जा रहा है। जिससे कि पर्यटन पर रोक लगा दी गई है। और लोगों को सतर्कता बरतने की चेतावनी दी है।

बता दे कि कुछ राज्यों में उमस और गर्मी भी झेलनी पड़ रही है जैसे उत्तर पूर्वी राज्यों में केरल ,तमिलनाडु आदि राज्यों में बारिश की संभावना नहीं है।

वहीं झारखंड और मेघालय में कम बारिश की संभावना है और बाकी बचे राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि आज मुंबई में मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है इसीलिए लोग सतर्कता बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *