वेब सीरीज पंचायत के पार्ट 3 के 5 एपिसोड की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है, अभी 3 बाकी है जिनकी शूटिंग अक्टूबर में शुरू की जाएगी। शो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस बार पंचायत में मेजर टूरिस्ट आने वाला है अभी तक कलाकारों ने अपनी कॉमेडी के जरिए लोगों को हंसाया और इंटरटेन किया है लेकिन अब इस पंचायत सीरीज के पार्ट 3 में पॉलिटिक्स भी नजर आने वाली है।
जिसकी झलकियां हमें पार्ट 2 में दिखी थी। बता दें कि पंचायत वेब सीरीज प्राइम वीडियो की फेमस वेब सीरीज है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है और लोग इसकी नई वेब सीरीज का इंतजार कर रहे हैं।
“पंचायत 3” में पॉलिटिक्स का डोज ज्यादा होने की उम्मीद है, जिसकी शुरुआत पिछले पंचायत के पार्ट में हो चुकी थी। प्रहलाद चाचा के बेटे की मौत के साथ ही पंचायत का एपिसोड खत्म हो गया था। उसके बाद से अब नए एपिसोड शुरू होंगे 5 एपिसोड की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है बताया जा रहा है कि अब बचे 3 एपिसोड की शूटिंग भोपाल से 44 किलोमीटर दूर सीहोर में की जाएगी।
पंचायत वेब सीरीज एक पॉपुलर वेब सीरीज है जो कि गांव से जुड़े लोगों और वहां की रियल लाइफ के बारे में काफी सारी जानकारी देती है। किस तरह लोग गांवों में आज भी रहते हैं, और किस तरह का माहौल वहां होता है ,किस तरह की पंचायत होती हैं, पॉलिटिक्स आदि के बारे में बताया गया है और आगे अब पॉलिटिक्स के बारे में बताया जाएगा।
