इस बार के बिग बॉस ओटीट 2 में जानी-मानी हस्ती पूजा भट्ट, महेश भट्ट की बड़ी बेटी और आलिया भट्ट की बडी बहन भी नजर आ रही है। और वह काफी चर्चा में भी है। हाल ही में फैमिली वीक में बिग बॉस में महेश भट्ट अपनी बेटी पूजा भट्ट से मिलने और उन्हें सपोर्ट करने आए थे। इसी तरह सारे कंटेस्टेंट के फैमिली मेंबर्स अपने अपने फैमिली से मिलने आए थे। वही आलिया भट्ट भी अपनी बहन पूजा भट्ट को पूरा सपोर्ट कर रही है।

फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” की स्क्रीनिंग के दौरान उनसे पूजा भट्ट के बारे में जब सवाल पूछा गया तो, उन्होंने कहा कि वह वहां पर है यही मेरी उनके लिए जीत है। दरअसल जब उनसे अपनी बहन की जीत के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने यही जवाब दिया और उन्होंने कहा कि मैं उन्हें पूरा सपोर्ट करती हूं।

जब महेश भट्ट बिग बॉस में अपनी बेटी पूजा से मिलने आए थे तब भी उन्होंने यह कहा था कि आलिया भी उनका शो देखती है और वह पूजा को पूरा सपोर्ट करती है। बिग बॉस अब अपने अंतिम चरणों में है शो को अपना पहला फाइनलिस्ट भी मिल चुका है वही पूजा भी अच्छी बड़ी अच्छी पर फॉर्मेंस दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *