मंगलवार यानी आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुछ अहम फैसले लिए गए हैं। जिसमें दो नई तहसील बनाने का फैसला लिया गया। यह तहसील नर्मदापुरम और सीधी जिले में बनेगी। वही शिवराज सिंह चौहान की बैठक में फैसले लिए गए की, राज्य में 6 नए ITI कॉलेज खोलने के फैसले को मंजूरी दी गई। वहीं इन कॉलेजेस में 114 प्रशिक्षक और 44 प्रशासकीय पदों को मंजूरी भी दी गई।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि आज की कैबिनेट बैठक में राज्य के नौजवानों और बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। वहीं छह नए आईटीआई खोलने प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। यह ITI कॉलेज जबलपुर के सिरोहा ,कटनी के कैमोर ,छतरपुर के बिजावर ,निमाड़ी के जेरोन, सीधी के रामपुर नैकिन और धार के तिलगारा में खोले जाएंगे।

वहीं उन्होंने बताया कि जबलपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में 4 नई कोर्स भी ऐड किए गए हैं यह कोर्सेज मैकनिकल ,सिविल ,कंप्यूटर और इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग के होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *