कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीका से लाए चीतों की मौतों के बाद अब एक नई खबर सामने आई है कि, एक मादा चीता लापता हो गया है।कॉलर आईडी में खराबी के कारण अधिकारी उसकी लोकेशन पता नहीं लगा पा रहे हैं। बता दे के मादा चीता निरवा को लापता हुए पूरे 3 दिन हो गए हैं। 3 दिन से खोज जारी है। वन विभाग लगातार खोज कर रहा है लेकिन कॉलर आईडी में खराबी आने के कारण लोकेशन सही से ट्रेक नहीं कर पा रहे हैं।

बता दें कि वन विभाग के लोग ड्रोन से चीते को खोज रहे हैं। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल रही है। कुछ टाइम पहले ओझा पुर थाना इलाके में उसके होने का दावा किया जा रहा था लेकिन वहां के अधिकारियों ने दावा किया है कि वह वापस कुनो लौट गई थी। उसके बाद से लगातार खोज जारी है।

24 घंटे चीतों पर मॉनिटरिंग करने और नजर रखने की टीम पर अब सवाल उठाए जा रहे हैं क्योंकि लगातार चीतों की मौतें हो रही हैं कभी वह लापता हो रहे हैं। अफ्रीका से टोटल 20 चीते लाए गए थे। जिनमें से 5 की मौत हो चुकी है और कुछ माताओं ने शावकों को जन्म दिया है इसके चलते अब बड़े बाड़े में 11 चीते मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *