सचिन के प्यार में पाकिस्तान से नेपाल और नेपाल से भारत की सीमा में आई सीमा हैदर एक सुपरस्टार बन चुकी है पूरा देश उन्हें जानने लगा है अब सीमा हैदर को फिल्मों के ऑफर भी आने लगे हैं। सूत्रों से पता चला है कि सीमा को छह लाख तक की नौकरी का ऑफर आया है। कुछ समय पहले यह खबरें आई थी कि सचिन का परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है, जिसके चलते अब यह खबरें आ रही हैं कि सीमा की किस्मत चमक गई है। उसे बॉलीवुड में काम मिलने वाला है और 6 लाख तक की नौकरी मिल रही है।

दरअसल यह मामला एक पाकिस्तानी औरत का है जो सोशल मीडिया के जरिए सचिन नाम के लड़के जो कि भारत में रहता है उससे मिली और उसके प्यार में अपने चार बच्चों के साथ पहले दुबई और दुबई से नेपाल और नेपाल के रास्ते भारत आ गई। और कुछ महीनों से भारत में ही रह रही थी। जब लोगों को पता चला तो यह खबर आग की तरह फैल गई और फिर सीमा हैदर को सरकार द्वारा सवाल जवाब के लिए ले जाया गया। कुछ दिनों उसे जेल में भी बिताने पड़े, फिर वह बेल पर छूट गई। सरकार को यह शक था कि यह कोई सीक्रेट एजेंट तो नहीं है उसी के चलते सीमा हैदर ट्रेंडिंग पर चलने लगी और अब खबरें आ रही है कि उसे फिल्मों के ऑफर तक मिल रहे हैं अब यह खबर कितनी सच और कितनी छूट है इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *