राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू आज यानी गुरुवार को भोपाल का दौरा करने वाली है वह 11:40 पर भोपाल पहुंचेगी वहां वह “उत्कर्ष उन्मेष” उत्सव का शुभारंभ करेंगी। वह आज भोपाल के रविंद्र भवन में पहुंचेंगे। वह लगभग 2 घंटे कार्यक्रम में रुकेंगी और स्टेज पर राज्य के अलग-अलग लोक नृत्य की झलकियां दिखाई जाएंगी। कुल 500 से ज्यादा कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रपति आज लगभग 5 घंटे तक राजधानी में रुकेंगी। प्रदेश में राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए काफी तैयारियां की गई हैं काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है वहीं कलाकार दिन रात मेहनत कर रहे हैं ताकि वह राष्ट्रपति के सामने अच्छी प्रस्तुति दे सकें।

प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहा है “उत्कर्ष उन्मेष” उत्सव 3 दिन तक चलेगा। यह उत्सव 3 अगस्त से 5 अगस्त तक चलने वाला है इस उत्सव में अलग-अलग जिले और राज्यो के लोक नृत्य और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें पुस्तक मेला भी शामिल होगा। यह नृत्य हर दिन शाम 5:00 बजे नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। यह उत्सव एक अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन की तरह है जिसमें अलग-अलग भाषा के कविता पाठ, लेखन ,आदिवासी कवि सम्मेलन, साहित्य के विषय पर चर्चा ,आजादी के अमृत महोत्सव पर कविता पाठ आदि कार्यक्रम 3 दिन तक लगातार किए जाएंगे। वही पुस्तक मेले में साहित्य अकैडमी के द्वारा सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक पुस्तकों की बिक्री की जाएगी।
राष्ट्रपति के आगमन के वजह से राजधानी के कई रूट डायवर्ट भी किए गए हैं। कृपया आप बाहर जाने से पहले यह रूट तय करके जाएं और एक बार सभी रूट ध्यान से देख कर ही निकले।
