10 अगस्त यानी कल मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना की तीसरी किस्त लाड़ली बहनों के खाते में पहुंच गई है। इसमें अभी ₹1000 की राशि लाडली बहनाओं के खातों में डाली गई है। शिवराज सरकार ने बहनों से वादा किया है कि आगे चलकर यह रकम 1500 फिर 3000 तक की जाएगी। अतः फिर अकाउंट में ₹3000 तक डाले जाएंगे।
इसी के साथ शिवराज सिंह चौहान ने बहनों से वादा किया है कि वह 27 अगस्त को राखी से पहले बहनों को एक तोहफा देंगे। जिसका ऐलान उन्होंने अभी नहीं किया है। सीएम शिवराज ने कहा कि 30 अगस्त को रक्षाबंधन है इससे पहले 27 अगस्त आपका भाई आपको कुछ ना कुछ उपहार देने की सोचेगा। सीएम ने कहा के इस दिन वह सभी से टेलीविजन के जरिए जुड़ेंगे, उस दिन उन्हें सुने।
गुरुवार को शिवराज सिंह चौहान रीवा में आयोजित एक लाडली बहन सम्मेलन में शामिल हुए इसमें उन्होंने लाडली बहनो के खाते में एक क्लिक के द्वारा एक ₹1000 ट्रांसफर की है अतः तीसरी किस्त के पैसे डाले गए। पैसे डाले गए। इसी के साथ शिवराज ने अपने इस सम्मेलन में मंच से कांग्रेस सरकार के खिलाफ तंज कसा है। बता दें कि चुनावी साल के चलते शिवराज सरकार आए दिन कुछ ना कुछ योजनाएं चला रही है। और कुछ ना कुछ घोषणाएं करती जा रही है इसी के चलते वह कई विकास कार्यों को भी बढ़ावा दे रहे हैं।
