टीवी एक्ट्रेस ऊर्फी जावेद आए दिन अपने अजीबोगरीब फैशन से लोगों का एंटरटेनमेंट करती रहती हैं। आए दिन वह अलग-अलग लुक में नजर आती है। उनके फैशन सेंस सबसे हटके और सबसे अलग ही होते हैं। कुछ लोग उन्हें बहुत ज्यादा ट्रॉल करते हैं तो कुछ उनके फैंस उन्हें बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।
हाल ही में उर्फी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कंगो से बनी एक ड्रेस पहनी है दर्शकों ने उनकी इस लुक को देखकर उन्हें बहुत ट्रोल किया है। लोग उनके अतरंगी फैशन का लगातार मजाक बनाते रहते हैं लेकिन वह रुकती नहीं है और आए दिन नए-नए अतरंगी फैशन लुक सामने लाती हैं।

अब उन्होंने हाल ही में यह वीडियो शेयर करके लोगों को फिर से हैरान कर दिया है। कुछ लोगों ने उनका मजाक भी बनाया है। उनके फैशन सेंस की हर बात हैरान करने वाली होती है।
कुछ दिनों पहले स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने अपना एक देसी लुक लोगों के सामने शेयर किया था और अब यह बिल्कुल अलग लुक से लोग फिर हैरान हो गए हैं। इसमें उर्फी ने कंगों से बना एक ड्रेस डाला है जिसे पहन वह वीडियो में मटकती नजर आ रही है।

