“जस्सी जैसी कोई नहीं” से स्टारडम पाने वाली मोना सिंह आजकल वेब सीरीज में नजर आने लगी है एक के बाद एक वेब सीरीज में नजर आने वाली मोना सिंह अब एक नई सर्वाइवल वेब सीरीज “काला पानी” में नजर आने वाली है हाल ही में मेकर्स ने सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 18 अक्टूबर को स्ट्रीम की जाएगी। यह एक सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज है ट्रेलर में दिखाया गया है की सीरीज में रोल प्ले कर रहे कैरेक्टर किस तरह से काला पानी में सरवाइव करते हैं।

यह सीरीज बहुत ही अलग और शानदार होने वाली है, सस्पेंस और थ्रिलर लवर दर्शकों के लिए यह फिल्म जन्नत होने वाली है फिल्म के ट्रेलर को देखकर आप सीरीज का अंदाजा लगा सकते हैं कि यह किस तरह काला पानी के सर्वाइवल्स की कहानी दर्शा रही है यह वेब सीरीज ओटी टी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज की जाएगी। हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया ने ट्रेलर रिलीज किया है और कैप्शन में लिखा है “काला पानी की दीवारें बंद हो रही है यह आपके जीवित रहने के कौशल का टेस्ट करने का समय है” सीरीज का ट्रेलर उन लोगों की यात्रा की एक झलक दिखाता है जो खुद को मुख्य भूमि ऐसे अलग दीपों पर फंसा हुआ पाते हैं जिस के पास तत्काल मदद नहीं होती है। क्या इन भयानक सिचुएशंस से वे कभी निकल पाएंगे और क्या वे काला पानी से भागने में सफल रहेंगे। इन सब सवालों का ट्रेलर ने फिल्म के लिए जवाब छोड़ दिया है।

सीरीज में मोना सिंह के अलावा आरूषी शर्मा, अमित बाग ,सुकांत गोयल ,विकास कुमार, राधिका मेहरोत्रा आदि अहम किरदार निभा रहे हैं इस सीरीज को पोशांपा पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इसका डायरेक्शन समीर सक्सेना और अमित गोलानी द्वारा किया गया है। वेब सीरीज जल्द ही नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के लिए रिलीज होने वाली है और दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *