12 जून को मध्यप्रदेश के जबलपुर दौरे में प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश की जनता से 5 बड़े वादे किए हैं कांग्रेस सरकार के आने पर वह इन पांचों वादों को तुरंत पूरा करेंगी
कांग्रेस पार्टी 2024 के चुनाव की तैयारी जोरों शोरों से कर रही है ,प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी के अन्य सदस्य अब जनता के बीच में जा जाकर जनता को आश्वासन देते नजर आ रहे हैं और कई बड़े वादे भी करते नजर आ रहे हैं , इसी तरह अपने जबलपुर दौरे में प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश की जनता से 5 बड़े वादे किए हैं।
प्रियंका ने किए 5 बड़े वादे:
*₹500 मैं गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का वादा: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश की जनता को आश्वासन दिया है कि वह कांग्रेस की जीत के बाद प्रदेश में ₹500 में गैस सिलेंडर मुहैया कराएंगे ।
*15 सो रुपए हर महीने: उन्होंने नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को ₹1500 मुहैया कराने की घोषणा की है।
*फ्री बिजली : प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश के लोगों को 100 यूनिट बिजली फ्री में मुहैया कराई जाएगी जबकि 200 यूनिट तक बिल आने पर बिल हाफ कर दिया जाएगा।
*किसानों को भी सुनाई खुशखबरी : प्रियंका गांधी ने राज्य के किसानों के लिए 2018 की तरह ही इस साल भी कर्जा माफ करने का ऐलान किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।
*पुरानी पेंशन योजना : प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना को द्वारा लागू किया जाएगा ।
