राजगढ़ के मोहनपुरा में हुए किसान कल्याण महाकुंभ में राजनाथ जी के मध्य प्रदेश दौरे में शिवराज ने की किसानों के लिए बड़ी घोषणा सालाना 3 किस्तों में देंगे ₹6000

राजगढ़ में हुए किसान कल्याण महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान कल्याण योजना के पात्र मध्य प्रदेश के किसानों को सालाना ₹6000 देने का वादा किया है ,अभी उन्हें दो समान किस्तों में सालाना ₹4000 मिल रहे हैं ,यह घोषणा मंगलवार को की गई उन्होंने कहा कि अब तीन सामान किस्तों में ₹6000 दिए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि अब लाडली बहना योजना में भी वे महिलाएं पात्र होंगी जिनके परिवार में ट्रैक्टर है पहले 4 महिला वाहन होने पर संबंधित महिला को अपात्र माना गया था।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 70 लाख किसानों को सीएम किसान कल्याण योजना के 1400 करोड़ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए।

राजगढ़ में हुए किसान कल्याण महाकुंभ में राजनाथ ने सियासी दांव खेलते हुए प्रियंका गांधी पर तंज कसा है ,वह बोले कुछ लोग मौसमी हिंदू बन गए नर्मदा आरती कर रहे हैं । कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा कुछ दिनों पहले प्रियंका गांधी ने जबलपुर दौरा किया था वहां उन्होंने नर्मदा तट पर नर्मदा आरती भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *