“द कश्मीर फाइल्स” जैसी बेहतरीन फिल्म बनाने वाले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अब दर्शकों के लिए एक और रीयल बेस्ड स्टोरी फिल्म “द वैक्सीन वॉर” लेकर आ रहे हैं। फिल्म दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में 28 सितम्बर को रिलीज होगी। बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने फिल्म देख ली है और उन्होंने फिल्म के तारीफों के पुल बांध दिए हैं। माधवन ने फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को मास्टर स्टोरी टेलर कहा है। अभिनेता माधवन ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की बढ़ाई करते हुए कहां के फिल्म रोने और तालियां बजाने पर मजबूर कर देगी। यह एक बहुत ही बेहतरीन फिल्म है लोग इसे जरूर देखने जाएं। उन्होंने दर्शकों से भी अपील की है कि वह इस फिल्म को जरूर सिनेमाघर में देखने जाएं।

बता दें कि इन दिनों फिल्म मेकर्स और एक्टर्स फिल्म का प्रमोशन करने में व्यस्त है वह हाल ही में विदेश में भी फिल्म का प्रमोशन कर चुके हैं वही इसी बीच आर माधवन ने फिल्म अच्छी और फिल्म की बहुत ज्यादा तारीफ की है उन्होंने बताया कि विवेक अग्निहोत्री ने कोरोना महामारी के समय किस तरह हमारे देश के वैज्ञानिकों ने और डॉक्टर ने वैक्सीन बने उसे पूरी मेहनत को एक फिल्म के रूप में पिरोया है और दर्शकों के सामने पेश किया है।

फिल्म द वैक्सीन वॉर का जल्द ही सिनेमाघर में दर्शकों के लिए रिलीज की जाएगी फिल्म में पल्लवी जोशी ,नाना पाटेकर, अनुपम खेर ,राइमा सेन जैसे बड़े-बड़े अभिनेताओं ने अभिनय किया है। यह फिल्म हमारे डॉक्टर और साइंटिस्ट के लिए एक ट्रिब्यूट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *