चंद्रयान-3 जिस लेंडर से चांद की दक्षिणी ध्रुव पर लैंड हुआ है वह किस तरह दिख रहा है और कहां लैंड हुआ है इसका अंदाजा अब हम लगा सकते हैं क्योंकि प्रज्ञान रोवर ने हाल ही में चंद्रयान-3 के लेंडर की फोटो इसरो को भेजी है। और इसरो ने यह फोटो सब के साथ शेयर भी किया है।
फोटो में दिखाई दे रहा है कि किस तरह लैंडर विक्रम चांद की सतह पर टिका हुआ है और वह वहां क्या कर रहा है लेंडर के साथ लगे पेलोड्स लगातार चांद की सतह पर अपना काम कर रहे हैं वही इसरो ने यह दिखाया है कि लैंडर पर लगे पेलोड्स लगातार कुछ ना कुछ खोज कर रहे हैं वही उसमें दिखाया गया है कि chaSTE पलोड चांद के सतह पर ड्रिलिंग कर रहा है जो कि चांद की सतह तापमान नापने के लिए और उसकी स्टडी करने के लिए लगाया गया है।

इसी तरह कई पेलोड है जो चांद की सतह ,चांद पर पाए जाने वाले तत्वों की खोज कर रहे हैं और यह सब जानकारी इसरो को भेज रहे हैं। वहीं एक पेलोड मॉड्यूलर पर भी लगाया है जो चाद की कक्षा में लगातार चक्कर लगा रहा है जिसका काम इसरो और पृथ्वी से भेजे गए सिग्नल्स को कैप्चर करना और उनकी जांच करना है।

वही रोवर पर भी पेलोड लगाए गए हैं जिसने हाल ही में इसरो को बताया कि चांद पर बर्फ है और इस पर सल्फर, आयरन, मैंगनीज ,ऑक्सीजन जैसे तत्व भी मौजूद है।
